फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति के लिए छाजपुर में पुलिस तैनात

विज्ञापन
बापौली। गांव छाजपुर खुर्द में तैनात पुलिस टीम। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली (पानीपत)। गांव छाजपुर खुर्द में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस टीम तैनात की गई है। हालांकि गांव में अभी शांति का माहौल है। कहीं पर भी किसी प्रकार का तनाव नहीं है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि गांव में अभी शांति है और किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव छाजपुर खुर्द में दूसरी बिरदारी की लड़की गांव से भगा ले जाने पर पिछले दिनों 36 बिरादरी की महापंचायत हुई थी। इसमें युवक व युवती पर घर से जाने से पहले युवती के पिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया गया था। इससे युवती के पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं युवती के दादा की शिकायत पर थाना सनौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
महापंचायत में सर्वसम्मति से युवक व युवती का गांव के संपूर्ण समाज की तरफ से पूर्ण रूप से बहिष्कार किया था। इसके अलावा युवक के पूरे परिवार का गांव के समाज की ओर से पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हुए परिवार की गांव में प्रवेश करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद सभी ने युवक के मकान पर ताला जड़ दिया था। इसे देखते हुए पुलिस ने गांव में किसी प्रकार का तनाव न हो इसलिए पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस टीम गांव के माहौल पर पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें