फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गांव भलौर में पुलिस पर किया हमला, एसपीओ को थप्पड़ जड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/बापौली। बापौली थाना क्षेत्र के गांव भलौर में रविवार रात को दुकान का ताला तोड़कर चोरी की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर गांव के ही दो सगे भाइयों ने हमला कर दिया। चालक के पैर में कस्सी से वार किया तो एसपीओ को थप्पड़ जड़ दिए। पत्थर मारकर पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर थाने से और पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर दो भाइयों गोविंद उर्फ मोनी व आनंद उर्फ नंदा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ बापौली थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। थाना प्रभारी पवन ने बताया कि एएसआई दलबीर सिंह ने थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि वह डायल 112 की गाड़ी पर बतौर इंचार्ज तैनात हैं। उनके साथ चालक मुकेश व एसपीओ बिजेंद्र भी ड्यूटी पर तैनात हैं।
रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनके पास सूचना आई की भलौर गांव में दुकान का ताला तोड़कर चोरी की जा रही है। वह तुंरत ही मौके पर पहुंच गए। गांव में पहुंचते ही उन्हें अनिल मिला और उसने बताया कि गांव का ही आनंद उर्फ नंदा उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहा है। जब वह दुकान पर पहुचें तो आनंद वहीं पर मिला। टीम ने उसे घर जाने के लिए कहा तो उसने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने भाई गोविंद उर्फ मोनी को भी बुला लिया। गोविंद कस्सी लेकर वहांं आया और आते ही ईआरवी चालक मुकेश के पैर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें