फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में लेबर-डे पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लेबर-डे के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में सहायक कर्मचारियों के सम्मान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें कर्मचारियों मेड, ड्राइवर, चपरासी, गार्ड, माली, बिजली मिस्त्री और सफाईकर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया। पुरुषों की 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान पंकज, दूसरा स्थान लवकेश और तीसरा स्थान मनीष ने प्राप्त किया। महिलाओं की 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर संतोष, दूसरे स्थान पर नीलम और तीसरे स्थान पर रेखा रहीं। सैक रेस में पुरुषों में पंकज प्रथम, विनय द्वितीय और राकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेमन एवं स्पून रेस में प्रथम स्थान पर सुमन, द्वितीय स्थान पर सोनी और तृतीय स्थान पर अंजू रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्री-प्राइमरी और प्राइमरी सेक्शन के नन्हे-मुन्नों ने अपने स्कूल परिसर में मेड, ड्राइवर, चपरासी, गार्ड, माली, बिजली मिस्त्री और सफाईकर्मियों आदि सहायकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए थैंक यू कार्ड दिए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अंजू गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को उनके लिए काम करने वाले लोगों के प्रति सम्मान का भाव सिखाने के लिए आयोजित किया गया था। सहायक कर्मचारी किसी भी स्कूल की रीढ़ की हड्डी होते हैं। वाइस चेयरमैन कार्तिक शर्मा ने कहा कि कोई भी निर्माण करना हो तो कर्मचारियों की साझेदारी जरूरी है। यह हमारे कार्य को साकार करने में योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें