फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रही बैंकों के आगे से भीड़, कैश पड़ रहा है कम

Fri, 18 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
500 व 1000 हजार के नोट बंद होने के नौ  दिन बाद भी पांच सौ व हजार के नोट बदलवाने वालों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। बैंकों के आगे सुबह से लाइन लगनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को खंड के बैंकों में कैश की भारी समस्या बरकरार रही। लोगों को कैश ना मिलने के बाद निराश घर लौटना पड़ा।खंड के बैंकों में नोट बदलवाने, पैसे लेने व जमा करवाने वालों की भीड़ ने बैंक कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है।

सुबह दस बजे से देर रात तक कर्मचारियों को बैंक में ही रूककर काम करना पड़ रहा है। सुबह से ही बैंकों के सामने उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। बैंकों में जल्द कैश खत्म होने पर उपभोक्ताओं को निराश ही घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


उपभोक्ता बलराज, सन्नी, जीत सिंह, महावीर, कर्मबीर, सोमदत्त, ओमप्रकाश, जयपाल व मदन सिंह ने बताया कि नोटबंदी के कारण रोजमर्रा के कार्य भी पूरी तरह से बधित हो रहे है।

लोगों को घर के सारे काम छोड़कर सुबह से ही बैंकों के सामने लाईनों में खड़ा होना पड़ता है। बैंकों में कैश ना पहुंचने के कारण लोगों को निराश ही घर लौटना पड़ता है। कई-कई दिन लाईन में लगने के बाद लोगों को कैश मिल रहा है,
विज्ञापन


हालांकि उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें