फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: अपराध होने पर डायल करें 112, शहर में 15 और ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Thu, 15 Jul 2021 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस डायल 112 प्रोजेक्ट के संचालन के लिए पंचकूला में स्टेट इमरजेंसी रिस्पोंस सेंटर बनाया गया है, जहां से इन सभी गाड़ियों की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जाएगी। 
 
विज्ञापन
डायल 112 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में लूट, चोरी, झपटमारी और अन्य वारदात होने पर 100 नंबर की बजाय अब इमरजेंसी रिस्पोंस एंड सपोर्ट सिस्टम नंबर 112 पर कॉल करना होगा। शहर में 15 और ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 20 मिनट में डायल 112 की गाड़ियां पहुंचेंगी। डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत पानीपत को 28 गाड़ियां मिली हैं। एसपी शशांक कुमार सावन ने आधुनिक सुविधाओं से लैस इन गाड़ियों का बुधवार को निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जिले को अपराध मुक्त करने और जरूरतमंद तक तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई डायल 112 सुविधा काफी सहायक साबित होगी। एसपी ने गाड़ियों की जांच की। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों को इन वाहनों और इसमें उपलब्ध सामान के उपयोग के बारे में आवश्यक निर्देश भी दिए। एसपी ने बताया कि दो शिफ्टों मे प्रत्येक गाड़ी पर 3-3 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये कर्मचारी अच्छी छवि, फिजिकल फिटनेस, स्मार्ट यूनिफार्म के साथ व्यवहार कुशल होंगे। उन्होंने बताया कि डायल 112 सेवा का लाभ 24 घंटे बिना किसी बाधा के मिलेगा।


आधुनिक तकनीक से लैस हैं गाड़ियां
एसपी ने बताया कि सभी गाड़ियां आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें एक मोबाइल, लोकेशन नेविगेशन के लिए टैब, पोर्टेबल कैमरा, आग बुझाने के लिए संयंत्र, पीए माइक-सायरन, बॉडी कैमरा, स्ट्रेचर, चार्जर, रस्सा, एलईडी लाइट, ट्रैफिक कोन सहित अनेक तरह के उपकरण हैं। पुलिस डायल 112 प्रोजेक्ट के संचालन के लिए पंचकूला में स्टेट इमरजेंसी रिस्पोंस सेंटर बनाया गया है, जहां से इन सभी गाड़ियों की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि थाना शहर और थाना पुराना औद्योगिक में तीन-तीन गाड़ियां और अन्य सभी थानों में दो-दो गाड़ियां दी गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें