फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन साक्षात्कार में आईटीआई के 21 छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई पानीपत द्वारा छात्रों के प्लेसमेंट की दिशा में सकारात्सक प्रयास किए जा रहे हैं। जहां आईटीआई का उद्योगों के साथ करार हुआ है, वहीं समय-समय पर विभिन्न कंपनियों द्वारा आईटीआई के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जा रहा है। इसी के तहत मैसर्स पेंग्विनस इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, सालेवाल, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने राजकीय आईटीआई पानीपत के छात्रों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया। जिसमें कंपनी के अधिकारियों द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के 21 छात्रों का चयन किया गया। इन नवचयनित छात्रों को ट्रेनिंग पीरियड में 10,000 रुपये महीना स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज रमेश वर्मा वर्ग अनुदेशक ने बताया कि उन्होंने व उनके स्टाफ ने मिलकर पिछले वर्ष लॉकडाउन से पहले और लॉकडाउन खुलते ही लगभग 300 छात्रों को रोजगार दिलवाने में सहायक रहे थे। अब भी उनकी यही कोशिश है कि वे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को रोजगार पाने में अपना हर संभव प्रयास करेंगे।
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की कंपनी द्वारा राजकीय आईटीआई पानीपत के छात्रों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया जिसमें आईटीआई के 21 छात्रों का चयन किया गया है। आईटीआई का प्रयास है कि नौकरी पाने में बच्चों की हर संभव सहायता की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें