नवरात्र में मां के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देवी मंदिर में शुक्रवार को मां के छठे स्वरूप कात्यानी की पूजा कर मन्नतें मांगी। नवरात्र के सांतवें दिन देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की चहल-पहल रही। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरा में पूजा अर्चना के लिए मां के भक्तों की कतार लगी रही।
देवी मंदिर में सुबह चार बजे भक्तों के लिए पूजा-अर्चन के लिए द्वार खोल दिए गए। महिलाएं धूप, दीप, थाल में प्रसाद लेकर पूजा अर्चना के लिए पहुंची। दोपहर 12 बजे तक मंदिरों में भीड़ उमड़ी।
शाम चार बजे के बाद फिर मां के भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। मां के भक्तों ने प्राचीन श्री देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर तहसील कैंप, सनातन धर्म शिव मंदिर हुडा, तहसील कैंप श्रीराम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मां के भक्तों ने मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी। जय मैया गोरी...जय मैया गोरी भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। पंडित लालमणि ने बताया कि मां के छठे स्वरूप कात्यानी की विधिवत पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते है। घर में सुख समृद्धि आती है।