फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समुदाय को रोड और मुस्लिम समाज ने दिया समर्थन

Sat, 04 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
c - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय का चल रहा धरना सातवें दिन भी शांतिपूर्वक रहा। धरने में इनेलो-कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया। संघर्ष समिति के सदस्यों ने परमिशन मिलने के बाद लाउड स्पीकर से भाषण शुरू किया गया। धरने में विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों ने भाग लिया। जाट समाज को रोड व मुस्लिम समाज के लोगों ने भी समर्थन दिया, जिससे धरने में मौजूद संख्या में खासा इजाफा देखने को मिला। वहीं प्रशासन भी सुरक्षा के मद्देनजर सचेत रहा। एसडीएम विवेक चौधरी, डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक द्वारा धरने की पल-पल की जानकारी रखी और अधिकारियों को सुरक्षा के मद्देनजर सचेत रहने के आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन



इनेला नेता सूबेदार प्रताप सिंह व सुरेश आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि जब वे पहले दिन धरने में भाग लेने आए तो शाम तक उनके घर नोटिस पहुंच गई, जो सरासर गलत है। कहा वह आरक्षण के लिए मांग रख रहे है, जिसके लिए प्रशासन उन पर दबाव बनाना छोड़ दे। लोकतंत्र में बोलने व अपनी समस्या रखने का सभी को अधिकार है, पर भाजपा की इस सरकार में तो बोलना तो दूर, सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार होते हुए भी जाट समाज को आरक्षण के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। उनका धरना तो शांतिपूर्वक जारी रहेगा। संघर्ष समिति के प्रताप सिंह दहिया ने कहा सरकार ने हमेशा वायदा करके मुकरने का काम किया है। अब उनके साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। पक्की नौकरी देने की बजाए डीसी रेट पर नौकरी देने की पेशकश दी जा रही है। सरकार उनकी मांगे मानने की बजाय अनाप-शनाप बयान जारी कर रही है। कहा जाट समाज अपनी मांगों को मनवाने के लिए हर संघर्ष का रास्ता अपनाएगा। अबकी बार तो अपनी मांगे मनवाकर ही सांस लेंगे। संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मलिक व जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह देशवाल ने कहा कि धरने में 36 बिरादरी के लोग भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर रामचंद्र डाहर, ओमप्रकाश शेरा, रणबीर देशवाल, शुगन चंद रोड, पंडित सतबीर, ओमप्रकाश शर्मा, सुखबीर, ओमवीर, हरकेस, जिले सिंह, कुष्ण, सुरेश काला, रामकुवार, प्रेम, शमशेर व इलियास अली मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यहां का अलग तरह का है धरना
हरियाणा के विभिन्न जिलों में जाटों का आरक्षण को लेकर धरना जारी है, लेकिन गांव उग्रा खेड़ी की चौपाल में चल रहे धरने की कुछ अलग ही खास बात है। यहां पर जाट समाज के लोगों का हरियाणा के कॉमेडियन किंग दरियाव सिंह मलिक द्वारा खूब मनोरंजन किया जाता है। सुबह 9 से 5 बजे तक चलने वाले इस धरने में दरियाव सिंह मलिक द्वारा मनोरंजन के तौर पर जमकर चुटकलें व रागनी सुनाने का सिलसिला जारी रहता है।
विज्ञापन


15 सदस्यों का दल पहुंचेगा घर-घर
जाट समिति के सदस्य धरने में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। सदस्यों द्वारा पहले कमेटियां गठित की गई थी और अब 15 सदस्यों को एक दल बनाकर बेल्ट वाइज गांव-गांव में भेजना शुरू कर दिया है। घर-घर में जाकर लोगों को धरने में भाग लेने के लिए अपील की जाएगी। समिति के प्रताप सिंह दहिया ने बताया कि दिन-प्रतिदिन धरने में रोज नए-नए गांवों से लोग पहुंच रहे है।

दो बजे के बाद आएंगे वकील
एडवोकेट जगदीप घणघस ने बताया कि उग्रा खेड़ी की चौपाल में चल रहे धरने में भाग लेने के लिए वकीलों से बातचीत जारी है। बार एसोसिएशन से भी बैठक करके धरनेे में शामिल होने की अपील भी की जाएगी। जगदीप ने बताया कि कुछ वकील 2 बजे के बाद धरने में पहुंचेंगे। सभी को भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें