फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काइट मेकिंग में हिमांशी और हैंड पेंटिंग में सिमरन जीती

Fri, 03 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की काइट मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशी और हैंड पेंटिंग में सिमरन ने बाजी मारी। कॉलेज में शुक्रवार को कॉमर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर कॉलेज काइट मेकिंग और हैंड पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दोनों प्रतियोगिताओं की देखरेख वाणिज्य संकाय की प्राध्यापिका श्वेता बठला ने की। काइट मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा हिमांशी प्रथम और पल्लवी द्वितीय रहीं। बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा रुचिका और एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा किरण ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। हैंड पेंटिंग में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा सिमरन गाबा प्रथम, बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्राएं मृदुला और हिमांशी संयुक्त रूप से द्वितीय, बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा और बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा मोना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। प्राध्यापिका डॉ. मधु गाबा, डॉ. मनीषा डुडेजा, आस्था गुप्ता और प्रिया गुप्ता निर्णायक मंडल में शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें