फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: आयकर विभाग ने सिंगला ग्रुप के प्रतिष्ठानों में मारी रेड, फैक्टरी और होटल खंगाले

Wed, 07 Feb 2024 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

पंचकूला व दिल्ली से सीआरपीएफ की टुकड़ी के साथ आयकर विभाग की टीम पानीपत पहुंची। टीम ने कारपेट व कंबल फैक्टरी के साथ-साथ होटल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सिंगला ग्रुप का रिवेरा इंडिया और राज ग्रुप के साथ माल का लेनदेन है। 
विज्ञापन
सिंगला ग्रुप की एक औद्योगिक ईकाई के बाहर व अंदर तैनात सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में आयकर विभाग ने राज व रिवेरा इंडिया ग्रुप के बाद सिंगला घराने के होटल, कंबल व कारपेट फैक्टरियों पर दबिश दी है। पंचकूला व दिल्ली से आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह आठ बजे चार टैक्सी में पानीपत पहुंचीं। उनके साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी भी थी। इस जांच में पानीपत आयकर विभाग की टीम को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


सबसे पहले टीम पीवीआर के पास स्थित स्टील क्राफ्ट कंपनी में पहुंची। यहां टीम ने कंपनी के मुख्य गेट को बंद करा दिया। उन्होंने कंपनी के मुख्य प्रबंधक व प्रबंधक को कार्यालय में रहने की हिदायत दी और लेखाकार के लैपटॉप और कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल भी कब्जे में ले लिए।

किसी को भी कंपनी से न तो बाहर आने और न ही बाहर जाने की अनुमति दी गई। आयकर विभाग की एक टीम ने कंपनी के मालिक के सुखदेव नगर और मॉडल टाउन स्थित आवासों पर भी दबिश दी। सिंगला होटल में भी एक टीम जांच कर रही है। इसके अलावा दो टीमें सेक्टर 25 में सिंगला ब्लेंकेट कंपनी में जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंगला ग्रुप की सभी इकाइयों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। कंपनी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया है। सिंगला ग्रुप की पीवीआर के पास स्टील क्राफ्ट कंपनी है। जो करीब दो हजार गज में है। अब कंपनी ने यहां से काम समेट लिया है।

जमीन पर होटल व मॉल के लिए जगह छोड़ी गई है। कंपनी का मुख्य कार्यालय भी यहीं पर है। कंपनी का मुख्य काम कंबल व कारपेट का है। इसकी इकाइयां सेक्टर 25 में है। सिंगला ग्रुप का शहर में एक बड़ा होटल भी है। आयकर विभाग ने होटल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। होटल के प्रबंधक और लेखाकार से पूछताछ की जा रही है।

सिंगला ग्रुप की इकाइयों का राज व रिवेरा ग्रुप के साथ माल का लेनदेन है। इसलिए आयकर विभाग की टीमों ने इसलिए यहां दबिश दी है। एक साथ तीन बड़े घरानों के प्रतिष्ठानों पर दबिश से हर किसी की धड़कन तेज हो गई हैं। कंपनी की कुल आय की पूरी रिपोर्ट ली जा रही है। कंपनी ने किस साल कितना कर जमा कराया है।

कंपनी का कुल टर्नओवर कितना है और कंपनी की इकाइयां कहां कहां स्थित है। इससे संबंधित सारी जानकारी जुटाई जा रही है। आयकर विभाग की टीमें कंपनी के मालिक व सीईओ से भी वीरवार को पूछताछ कर सकती हैं। अनुमान है कि ये जांच रविवार तक जारी रहेगी।

सिंगला परिवार के सदस्यों को नहीं आने दिया अंदर
सिंगला परिवार को जैसे ही सुबह साढ़े आठ बजे पीवीआर के पास कंपनी के कार्यालय में आयकर विभाग की टीमों के आने की सूचना मिली। वे यहां पहुंच गए। सदस्यों ने कंपनी में आने का प्रयास किया लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें रोक दिया। सीआरपीएफ जवानों ने कहा कि जांच होने तक किसी को भी कंपनी में आने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें