फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडलूम श्रमिकों का प्रदर्शन, पांच भूख हड़ताल पर बैठे

Mon, 03 Aug 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडलूम और पावरलूम श्रमिकों ने पीस रेट बढ़ाने की मांग को लेकर संघर्ष छेड़ दिया है और पांच श्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन


वहीं पावरलूम मजदूर सभा संबंधित हिंद मजदूर सभा के बैनर तले लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।

श्रमिकों ने मांगों के लिए कोई कारगर कदम न उठाने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।

पावरलूम मजदूर सभा संबंधित हिंद मजदूर सभा के बैनर तले हैंडलूम व पावरलूम श्रमिक सोमवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। जहां श्रमिकों ने संबंधित विभाग और सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।

हिंद मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि मांगों को लेकर पिछले कई महीने से जिला प्रशासन केवल आश्वासन देता आ रहा है। लेकिन कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। बढ़ती महंगाई में लोगों का बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


सचिव अशोक पंवार ने बताया कि 30 प्रतिशत पीस रेटों में बढ़ोतरी की मांग के लिए डीसी को ज्ञापन सौंप चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे श्रमिक वर्ग में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। श्रमिक वर्ग ने 30 प्रतिशत पीस रेट में बढ़ोतरी और 15 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग की है।

उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार है कि श्रमिक वर्ग की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्राण रत्नाकार, जिला महासचिव रामगोपाल शर्मा, विष्णु गौतम समेत सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।

सभा सचिव ने बताया कि फैक्ट्री में श्रमिक आठ घंटे के बजाय 12 से 14 घंटे काम करता है। उसके बाद उसे पांच से 5500 रुपये एक महीने में मिलते है। ऐसे में श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। लेकिन संबंधित विभाग और सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन


संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की ओर से श्रमिक वर्ग की मांगों को अनदेखा करने पर श्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। सोमवार को पांच मनोज कुमार, पुष्पेंद्र, संजय और जितेंद्र भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें