फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल गलत बनाने पर पांच हजार जुर्माना

Tue, 17 Jun 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं के बिल बनाने वाली कंपनी को पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना गलत बिल बनाने पर लगाया गया है। कंपनी ने इस बार उपभोक्ताओं के बिलों में पिछले बिलों की राशि भी जोड़कर भेज दी है।
विज्ञापन


इससे हजाराें उपभोक्ता कार्यालयों में धक्के खाते फिर रहे हैं। अमर उजाला ने मंगलवार को उपभोक्ताओं की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इसके बाद हरकत में आए बिजली निगम ने गलत बिल बनाने पर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा। मगर ठोस जवाब न मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया।

अर्द्ध-सरकारी कंपनी के पास है बिल बनाने की जिम्मेदारी
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पानीपत सर्कल कार्यालय के बिल बनाने की जिम्मेदारी एक अद्ध4-सरकारी कंपनी को दे रखी है। कंपनी के सॉफ्टवेयर के साथ ही बिल बनाने और जमा कराने वाली साइट जुड़ी हुई है।

इससे ही हर बार बिलों से संबंधित स्टेटस तैयार होकर निगम के पास पहुंचता है। निगम और निजी काउंटराें पर भरे जाने वाले बिलों की राशि भी ऑनलाइन कंपनी के सॉफ्टवेयर व निगम के अंकाउंट में अपडेट हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। कंपनी ने पिछले महीनों में उपभोक्ताओं से जो बिल लिए थे, उनकी राशि भी इस बार बिलों में जोड़कर भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें