फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की दबिश, पोकलेन जब्त कर जजपा नेता पर लगाया नौ लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 04 Jan 2024 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने दबिश देकर पोकलेन जब्त कर जजपा नेता पर नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई से यमुना क्षेत्र में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने पानीपत जिले के गांव बाल जाटान में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। यहां एक जजपा नेता की पोकलेन मशीन पकड़ने के बाद उस पर नौ लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। ईडी की कार्रवाई के बाद दिनभर यमुना क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की ओर से शराब और अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम पानीपत के बाल जाटान गांव पहुंची। इससे पहले टीम ने खनन विभाग के अधिकारियों और मतलौडा पुलिस को भी साथ लिया। बाल जाटान गांव में दबिश के दौरान टीम के पहुंचते ही खनन कर रहे लोग मशीन छोड़कर फरार हो गए।

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने यहां से पोकलेन मशीन को कब्जे में लेकर खनन विभाग को सौंप दिया है। खनन विभाग ने मशीन के मालिक जजपा नेता पर जुर्माना ठोका है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के प्रमुख डॉ. अशविंद्र चावला के अनुसार, पानीपत के बाल जाटान गांव में अवैध खनन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


870 एमटी मिट्टी का खनन
खनन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बाल जाटान गांव में 870 मीट्रिक टन मिट्टी का अवैध खनन किया जा चुका है। अब तक यहां से करोड़ों रुपये की मिट्टी अवैध रूप से उठाई गई है। इसमें जजपा नेता का भी बड़ा हाथ पाया गया है। मौके से बरामद पोकलेन मशीन को जब्त कर खनन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

साथ ही मशीन के मालिक के खिलाफ खनन विभाग ने मतलौडा थाना पुलिस को शिकायत दी है। अब पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। विदित हो कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने जजपा नेता का नाम सुरेंद्र काला लिखा है, जबकि इस नाम का कोई नेता नहीं है। मिलते-जुलते नाम के कारण लोगों में इसे लेकर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें