फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में सरकारी रेट से कम हो रहा भुगतान : अभय

Sat, 08 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
c - फोटो : c
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मंडियों में किसानों को धान के सरकारी रेट से कम का भुगतान किया जा रहा हैं। इससे सरकार की किसान हितैषी होने की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला बीती शाम को मतलौडा अनाज मंडी में लालचंद दिलावर सिंह की दुकान के उद्घाटन अवसर पर किसानों और आढ़तियों की समस्या सुन रहे थे।

अभय चौटाला ने कहा कि किसान के लिए आढ़ती एक एटीएम की तरह है। ऑनलाइन खरीद से किसान और आढ़ती का चोली दामन का साथ टूटने की कगार पर है। उन्होंने कहा सरकार का ऑनलाइन खरीद का फैसला किसान और आढ़ती दोनों के विरोधी है। अभय चौटाला ने कहा कि किसान इस देश का अन्नदाता है। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते वह रो रहा है। कहा कि इनेलो किसानों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा, जिला अध्यक्ष शुगनचंद रोड़, इनेलो नेता देवेंद्र कादियान, ग्रामीण हलका प्रधान कुलदीप राठी, जिला प्रेस संयोजक शेर सिंह खर्ब एडवोकेट, दिलवार सिंह एडवोकेट, देवेंद्र खर्ब, बिजेंद्र तामक, बिजेंद्र खर्ब, यशवीर खर्ब, भीम सिंह बैनीवाल, सुखबीर सिंह भौक्कर, रणधीर सिंह चहल, सुबेदार प्रताप सिंह, सुरेश काला, बलवान वाल्मीकि, गुरुचरण सिंह, राजू नांदल डाहर, डॉ. कर्ण  सिंह, हेमराज जागलान, सुरेंद्र मलिक, नवीन नैन, सुरेश भट्टी, कुलदीप, रामकुमार नंबरदार, ऋषिपाल रावल, तेजबीर मान, बिजेंद्र मान, ओम प्रकाश मान, जसबीर मान, अजय खर्ब, सतबीर खर्ब, सुनहरा खर्ब, सुनील खर्ब, जयदेव नौल्था आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें