फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते का छापा, अचार फैक्टरी से लिए 12 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने किला थाना क्षेत्र में एक अचार की फैक्टरी में छापा मारा। उड़नदस्ते के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी कार्रवाई की। टीम ने फैक्टरी मालिक से अचार बनाने की विधि की जानकारी ली और मिक्स मसाला, मुरब्बा, अचार और रा मैटेरियल के सैंपल लिए गए। 12 सैंपल को टीम ने जांच के लिए पंचकूला लैब भेजा है। जुलाई के पहले सप्ताह में अचार के सैंपल की रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

उड़नदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि किला क्षेत्र में अचार की फैक्टरी में मिलावट की जा रही है। दस्ते के एएसआई राज सिंह के नेतृत्व में टीम ने पूजा अचार फैक्टरी में छापा मारा। वहां पैकिंग और खुला अचार मिला। नींबू का अचार, मिक्सचर, मुरब्बा और मिर्च का अचार यहां बनाया जा रहा था। अचार को पानीपत, करनाल, शामली, समालखा और सोनीपत में सप्लाई किया जाता है। दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान फैक्टरी में हड़कंप मच गया। टीम ने फैक्टरी को खाली करवा दिया और लेबर को बाहर निकाल दिया। उड़नदस्ता टीम ने अपनी कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए मालिक से अचार बनाने की विधि को रिकॉर्ड में अंकित किया।
गुप्त सूचना पर की गई है कार्रवाई: राज सिंह
गुप्त सूचना मिली थी कि अचार में मिलावट की जा रही है । खाद्य सुरक्षा विभाग की मदद से यहां पर छापेमारी कर सैंपल लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी। - राज सिंह, एएसआई उड़न दस्ता टीम, करनाल
विज्ञापन

सैंपल की रिपोर्ट जल्द मंगवाने का होगा प्रयास: श्यामलाल
अचार फैक्टरी से 12 सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए पंचकूला भेजा है। रिपोर्ट जल्द मंगवाने का प्रयास किया जाएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - श्यामलाल, जिला अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें