फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई को गम, रात में साथ क्यों नहीं रुका...

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तौफीक (23) के छोटे भाई तौसीफ को गम है कि हत्या की रात वह बड़े भाई के साथ निर्माणाधीन मकान में नहीं रुका था। विद्यानंद कालोनी निवासी छोटे भाई तौसीफ का कहना है कि अगर बड़े भाई के साथ होता तो वह शायद जिंदा होता। बड़े भाई की शादी के सिलसिले में माता-पिता के शहर से बाहर होने की वजह से बड़े भाई की हत्या की रात तौसीफ छोटे भाई-बहनों की सुरक्षा के लिए दूसरे घर में रुका था। उसनेे बताया कि वह बड़े भाई के साथ ही रात में निर्माणाधीन मकान में रुकता था, जिस दिन नहीं रुका, उसी दिन भाई खो दिया।
विज्ञापन

तौसीफ ने बताया कि सोमवार की रात वह रोज की तरह बड़े भाई के पास निर्माणाधीन मकान में सोने गया। तौफीक ने उसे वापस जाने को कह दिया था। उसने कहा कि दूसरे मकान में छोटे बहन-भाई अकेले हैं। उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम पर है। अम्मी-अब्बू के आने के बाद रात में रुकना, लेकिन अभी वापस चला जा। इतना सुनते ही वह चला गया। सुबह भाई तौफीक के दोस्त कुर्बान ने कॉल कर सूचना दी कि तौफीक शव चारपाई पर शव पड़ा हुआ है। पूरे परिवार को 10 दिन बाद इसी निर्माणाधीन मकान में शिफ्ट होना था।
कॉल करने पर क्षेत्र से बाहर बताया तो पहुंचा था घर
तौफीक के दोस्त कुर्बान ने बताया कि वह और तौफीक बबैल रोड स्थित डायमंड फैक्टरी में मेट बनाने की मशीन चलाते हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तौफीक को कॉल किया, लेकिन फोन क्षेत्र से बाहर होना बताया गया तो तौफीक के निर्माणाधीन मकान में पहुंचा, जहां वह मृत मिला।
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद चाचा ने मां से निकाह किया था
तौफीक के पिता अलीशान की नोएडा में वर्ष 2012 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद तौफीक की मां मुर्शीदा ने देवर शौकीन से निकाह कर लिया था। तब से चाचा ने ही उसे पाला था। तौफीक छह बहन-भाइयों में तीसरे नंबर पर था। छोटे भाई तौसीफ और तौहिद है वहीं बहन अंजुम और तरन्नुम शादीशुदा हैं, तबस्सुम अविवाहित है। शौकीन और मुर्शीदा के तीन बच्चे हैं।
गए थे सहारनपुर, लौट रहे थे, तब पता चला
पिता शौकीन और मां मुर्शीदा सोमवार शाम पांच बजे अपने पैतृक गांव यूपी के जिले सहारनपुर के गांव खानपुर गुर्जर रवाना हो गए थे। सौतले पिता शौकीन ने बताया कि मंगलवार को गंगो जाने की तैयारी में थे कि छोटे बेटे के कॉल करने पर बताया था कि डेढ़ से दो बजे तक पानीपत पहुंच जाएंगे। तीन मिनट बाद तौसीफ का दोबारा कॉल आया और तौफीक की हत्या की सूचना दी।
हत्यारोपी शादीशुदा युवती से बात करने पर छीना था मोबाइल
सौतेले पिता शौकीन ने बताया कि उनके मकान के सामने छह महीने पहले युवती के पिता ने मकान खरीदा था। शादीशुदा युवती के एक बेटा और एक बेटी है। वह मायके में ही रहती है। तौसीफ की उससे बातचीत होती थी, जिसका पता चलने पर बेटे का मोबाइल छीन लिया था। फोन छीनने के बाद भी युवती मैसेज करती थी। वह शादी करने दबाव बना रही थी तो बेटे ने मना कर दिया। इसी वजह से उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने तौफीक का मोबाइल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। परिजनों ने पड़ोसी लड़की, उसके भाई और पिता के खिलाफ हत्या की शिकायत दी है। तीनों के खिलाफ धारा 302, 452 और आईपीसी 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मंजीत सिंह, चंदनीबाग थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें