फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को जीवन में अपनाएं, शारीरिक के साथ मानसिक परेशानी से निजात पाएं

विज्ञापन
पानीपत। उजाला सिग्नस अस्पताल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योग करते - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उजाला सिग्नस अस्पताल, सिद्धि फाउंडेशन और सेहत फाउंडेशन की ओर से सोमवार को अस्पताल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल में एक घंटे के कार्यक्रम के दौरान धनुरासन, सूर्य नमस्कार, शलभासन, प्रणायाम, अनुलोम-विलोम, श्वास क्रिया आदि कराए गए।
विज्ञापन

इस दौरान योग प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और मस्तिष्क का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। मन शांत होगा तो हम अपने दिनचर्या के काम को बेहतर तरीके से कर सकते है। योग से शारीरिक और मानसिक बीमारियों से निजात मिलती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों के लिए बाहर जाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन वह घर पर भी योग कर सकते हैं।
जिले में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज के मामले : कपिल नारंग
जिले के युवाओं में हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करें। इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी। प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होगा।
विज्ञापन

- कपिल नारंग, यूनिट हेड, उजाला सिग्नेस महाराजा अग्रसेन अस्पताल
योग करने के दौरान बरतें सावधानी, नहीं तो हो सकता है नुकसान : आदित्य
योग करने के बड़े फायदे हैं, लेकिन इसकी जानकारी होनी जरूरी है। बिना जानकारी के योग किया तो नुकसान भी हो सकता है। प्राणायाम से लेकर कितने ही आसन हैं, जिनको करने का सही तरीका आना बेहद जरूरी है। इसके अलावा यह भी बहुत मायने रखता है कि कौन सा आसन या प्राणायाम कब और कितनी देर तक करना चाहिए। योग करने के पहले एक्सपर्ट से प्रशिक्षण लें, उसके बाद ही योग करें।
- आदित्य, योग प्रशिक्षक
पहली बार योग किया, थोड़ी मुश्किल हुई
गांव मनाना निवासी रितू राठी ने बताया कि उजाला सिग्नेस अस्पताल में डाइटिशियन है। उन्होंने बताया कि पहली बार योग किया, जिसके वजह से मांसपेशियों में थोड़ी दिक्कत हुई, फिर आराम मिल गया। इस अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगी।
अब रोज लगाऊंगी आसन
पानीपत की निवासी शिवानी रोहिल्ला ने बताया कि वह पहले योग कर चुकी है। उन्हें बिना योग किए करीब एक साल हो गया। फिर से योग किया तो मुश्किल हुई, लेकिन मानसिक रूप से मजबूती भी मिली। अब वह रोज योग करेंगी। शिवानी
योग से रहता हूं निरोग
उग्राखेड़ी निवासी विकास ने बताया कि वह रोज सुबह योग करते हैं, इसलिए वह फिट रहते हैं। योग करने से शरीर स्वस्थ और चुस्त रहने के साथ ही तनाव मुक्त भी रहता है। सोशल मीडिया की वजह युवा वर्ग योग से दूर हो चुका है, इसलिए उन्हें योग की आवश्यकता है।
55 वर्ष की आयु में भी स्वस्थ
वार्ड-11 निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी करीब 55 वर्ष आयु हो चुकी है। वह खेती करने के साथ ही रोज योग करते हैं। योग कार्यक्रम में आकर योग के नए-नए आसन सीखे, जिनको भी वह अपनी प्रतिदिन की योग दिनचर्या में शामिल करेंगे।
जिम के साथ योग भी करता हूं
गांव उग्राखेड़ी निवासी मनोज मलिक ने बताया कि वह मित्तल मेगा मॉल स्थित जिम में रोज अभ्यास करते हैं। इसके साथ ही योग भी करते हैं। रोज योग करने से शरीर और मस्तिष्क ऊर्जावान रहता है।
दूसरों को भी करता हूं प्रेरित
अजय ने बताया कि वह आठ माह से लगातार योगासन कर रहे हैं। वह दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके साथ काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं, जिनको योग के लाभ के बारे में बताते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें