फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: रेड जोन में एक्यूआई, 12वीं तक स्कूलों की भी छुट्टी, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

Wed, 08 Nov 2023 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

बुधवार को एक्यूआई 322 रहा। हालांकि यह मंगलवार से करीब आठ घनमीटर कम रहा है। स्मॉग के लगातार बरकरार रहने से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी आने लगी। डीसी ने त्योहारी सीजन में एक्यूआई बढ़ने की खतरे को भांपते हुए 13 तक अवकाश घोषित किए है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में पर्यावरण प्रदूषण लगातार रेड जोन में है। बुधवार को जिले का एक्यूआई 322 रहा। हालांकि यह मंगलवार के एक्यूआई से कुछ कम रहा। इन सबके बीच लोगों को सांस लेने में लगातार दिक्कत आती रही और धुएं के चलते आंखों में जलन रही। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने 12वीं कक्षा तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

विज्ञापन


प्रशासन ने दिवाली के सीजन में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने के खतरे को देखते हुए दिवाली के बाद 13 अक्टूबर तक की घुट्टी घोषित की हैं। प्रशासन ने एक दिन पहले मंगलवार को ही जिले में पांचवीं कक्षा तक की छुट्टी घोषित की थी। हालांकि जिले के काफी प्राइवेट स्कूलों में डीसी के आदेशों को धता बताकर बुधवार को पूरा दिन पढ़ाई चली। प्रशासन ने इन सबको देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्ताई बरतने के आदेश दिए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को जारी निर्देश में कहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में लगातार बढ़ोतरी होने से ग्रैप-4 की स्थिति आ गई है। अत्यंत गंभीर श्रेणी की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव का अंदेशा बना हुआ हैं।
विज्ञापन


इन सबको देखते हुए 12वीं कक्षा तक के स्कूलों के अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। ये आदेश वीरवार से लागू होंगे। यह आदेश जिला के सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं में आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

निर्माण कार्य बंद हों और अधिकृत ईंधन ही प्रयोग में लाएं
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सभी औद्योगिक संस्थानों में अवैध रूप से इंधन नहीं जताया जाएं। यहां अधिकृत इंधन का ही उपयोग किया जाएं। इसके साथ जिला में सभी प्रकार निर्माण कार्य बंद किए जाएं। सरकारी भवनों के निर्माण कार्य भी वर्तमान में आगामी आदेशों तक बंद किए गए हैं। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा करकट न जलाने की अपील की है। इन सबके बीच प्राइवेट सेक्टर में निर्माण कार्य लगातार जारी हैं।

ये लापरवाही बड़ी भारी 
वार्ड 18 के बाद अब वार्ड नंबर वार्ड 14 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 25 वाले एरिया में कूड़े में आग लगाने का मामला सामने आया है। सेक्टर 25 स्थित मित्तल मेगा मॉल के पास एचएसवीपी की खाली जमीन पर किसी ने कूड़े में आग लगा दी। इसकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही निगम टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। निगम सफाई निरीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि आग लगाने वाले की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मामला बुधवार शाम का है। सूचना मिलते ही आग को बुझा दिया गया है। वहीं, आग लगाने वाले की पहचान की जा रही है। अगर कोई कूड़े के ढेर में आग लगाता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें