फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 और एक हजार के नोट बंद करने से आम आदमी परेशान : यादव

Thu, 10 Nov 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि मोदी सरकार के अचानक 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद करने से आम आदमी परेशान है। सरकार यह सब देश के पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही है।
विज्ञापन


सरकार को इस तरह के फैसले लेने से पहले लोगों को एक या दो माह का समय देना चाहिए था। इससे लोग अपने आप को उसी व्यवस्था के अनुसार ढाल सकते थे। पीएम मोदी अपने वादे के अनुसार बाहर से काला धन तो नहीं ला सके और असली मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रहे हैं।


कैप्टन अजय यादव बुधवार को सरकारी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रेस्ट हाउस में पहुंचने पर कैप्टन अजय यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कैप्टन अजय यादव ने कहा कि वे 18 नवंबर को रेवाड़ी में रेजांगला दिवस मना रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें 18 नवंबर 1962 को कश्मीर में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर देश की रक्षा करते वक्त अपनी शहादत देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएंगी। इसके साथ ही शहीदों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। अजय यादव ने जिला के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रेजांगला दिवस में पहुंचने का न्योता दिया।

यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मख्ुयमंत्री लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, कांग्रेस विधायक दल नेता किरण चौधरी, दूड़ाराम आदि नेता शिरकत करेंगे। अजय यादव ने कहा कि भाजपा यूपी के चुनाव को देखते हुए भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक रूप से लाभ लेना चाहती है।

कांग्रेेस ने भी 2008 और 2011 में ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कांग्रेस ने कभी उसका लाभ लेने का प्रयास नहीं किया।  ऐसी स्ट्राइक करना सेना का काम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ बड़े नेता चाइनीज सामान का विरोध कर रहे हैं और पीएम मोदी चाइना से 50 हजार करोड़ का सामान खरीदने का समझौता कर रहे हैं।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को चीन में ही बनवाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जगदेव मलिक, प्रदेश सचिव शशी लूथरा, कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रधान बाबू राम कौशिक, राजेश कौशिक एडवोकेट, कर्मचंद पूनम, विकास आहूजा, बिजेंद्र पंडित,चंद्रेश कुमार, प्रीतम पूनिया, दीपक सचदेवा, इंद्रजीत सिंह वाहला, डॉ. चौहान, सुरेश शर्मा, राममेहर और पूनीत पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें