फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में शुरू हुई धान की खरीद, धान में नमी और गेट पास की समस्या में उलझे किसान

विज्ञापन
पानीपत अनाज मंडी में धान उतारते कर्मचारी - फोटो : Panipat
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं और विरोध को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा रविवार से अनाजमंडियों में धान की खरीद शुरू कर दी गई। धान की खरीद शुरू होने से हालांकि किसानों को राहत मिली, लेकिन पहले ही दिन किसानों को गेट पास और धान में नमी की समस्या से दो-चार होना पड़ा। कुछ किसानों को गेट पास न मिलने से धान को लेकर वापस लौटना पड़ा। जिन्हें गेट पास मिला, उनके धान में नमी बताकर खरीद से आनाकानी की गई। परिणाम स्वरूप पानीपत अनाजमंडी में रविवार को महज 1055 क्विंटल पीआर धान की खरीद हो पाई। बाबरपुर मंडी में पीआर धान की 1305 क्विंटल धान की खरीद हुई।
विज्ञापन

वहीं, व्यापारियों द्वारा धान की किस्म पूसा-1509 की खरीद नियमित रूप से की जा रही है। रविवार को धान की किस्म पूसा-1509 की पानीपत मंडी में 4600 क्विंटल और बाबरपुर मंडी में 1200 क्विंटल धान की खरीद की गई।
धान के भावों ने दी राहत
धान के खरीददारों द्वारा धान की किस्म पूसा-1509 को करीब 3000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिनों में भी धान के भावों में उछाल आएगा। बता दें कि पिछले वर्ष पीक सीजन में 1509 किस्म धान के भाव 1600-1900 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहे थे। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन

क्या कहता है किसान वर्ग
रविवार को धान की खरीद होने से राहत तो मिली है, लेकिन खरीद एजेंसियों द्वारा धान में नमी बताकर खरीदने में आनाकानी की जा रही है। वहीं, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद गेट पास की समस्या किसानों की मुसीबत बढ़ा रही है।
-प्रदीप गाहल्याण, किसान।
सरकार ने धान की खरीद शुरू कर किसानों को राहत दी है। पूसा-1509 के भावों में भी गत वर्ष के मुकाबले उछाल बना हुआ है। इससे किसानों की समस्या काफी हद तक हल होगी। धान में नमी बताकर खरीद एजेंसियां जरूर किसानों को परेशान कर रही है।
- सुभाष नैन, किसान।
मंडियों में 1509 धान की आवक शुरू हो चुकी है। वहीं पीआर धान की सरकारी खरीद रविवार से शुरू हुई। धान में नमी बताकर खरीद एजेंसियों धान खरीदने में आनाकानी कर रही हैं। वहीं, गेट पास की समस्या से भी किसानों को दो-चार होना पड़ रहा है।
-धर्मवीर मलिक, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन, पानीपत।
ग्रेड-ए धान की कीमत 1960 तथा ग्रेड-बी की कीमत 1940 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। वहीं, किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी धान की फसल का स्वैच्छिक शेड्यूल तय कर सकते हैं। किसानों से आग्रह है कि वे शेड्यूल तय करके ही धान की फसल मंडी में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

-नरेश मान, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत।

पानीपत अनाज मंडी में धान के सूखने के बाद ढेर बनाते कर्मचारी- फोटो : Panipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें