मंडी में सुखाने के लिए फैलाया धान। संवाद
- मंडियों में अब तक 148563 मीट्रिक टन धान की आवक व 125485 मीट्रिक टन हुई खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मंडियोंं में धान की खरीद धीमी गति से होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दिन रात मंडियों में ही रहकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है। मंडियोंं में अब तक 148563 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। साथ ही मंडियों में एजेंसियोंं की ओर से 125485 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। मंडियों में 27532 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। किसानोंं को 64.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
किसान राकेश, रघुवीर और सुभाष ने बताया कि वह छह दिन पहले मंडी में धान लेकर पहुंचे हैं। मंडी में धान का उठान कार्य धीमा होने के कारण उन्हें मंडी में पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान की जांच कर नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है जिससे उन्हें मंडी में ही दिनरात रहना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द धान की खरीद करने की गुहार लगाई है।
मंडियों में किसान बड़ी संख्या में धान लेकर पहुंच रहे हैैं। साथ ही एजेंसी अधिकारियोंं की ओर से समय पर धान की खरीद की जा रही है जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडियों में अब तक 148563 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। एजेंसियोंं ने 125485 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। किसानों को धान को सुखाकर मंडी में लाने की हिदायत दी जा रही है। जिससे उन्हें परेशानी न हो। किसानों को 64.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जल्द बकाया राशि को भी किसानोंं को सौंप दिया जाएगा।
- ऋषु दहिया डीएम हरियाणा वेयर हाउस