फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागबानी की आड़ में चल रही अफीम की खेती पकड़ी

विज्ञापन
Opium cultivation caught under the guise of horticulture - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। जिले में फसल की आड़ में अफीम की खेती करने के एक माह में चार मामलों का पर्दाफाश हो चुका है। बुधवार शाम को सीआईए थ्री ने एनएफएल के पास अफीम की खेती पकड़ी है। आरोपी ने बागबानी की आड़ में अफीम की खेती की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती को उजाड़ दिया। यहां से अफीम के 4.160 किलोग्राम पौधे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर केस दर्ज किया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-थ्री के एसआई सतबीर ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर एनएफएल टाउनशिप में मेन गेट के साथ लगती बागवानी में दबिश दी थी। यहां पर एक व्यक्ति बागवानी में पौधों में पानी डाल रहा था। उन्होंने उसे हिरासत में लिया। उससे पूछताछ करने पर उसकी पहचान गांव चमथा लछमन, जिला बेगुसराय, बिहार निवासी रामप्रवेश के रूप में हुई। उसने बताया कि वो फिलहाल विकास नगर की गली नंबर दो में किराए पर रहता है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देकर बिजली निगम के एक्सईएन महेंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बुलाया। उनकी मौजूदगी में यहां जांच की गई। जांच में अफीम के गीले हरे पौधे मिले। बागवानी से बरामद अफीम के पौधों को एक प्लास्टिक की पॉलीथिन में डाला गया, अफीम के पौधों का वजन कुल 4 किलो 160 ग्राम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें