फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फरवरी को लगने वाला खुला दरबार स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नहरी पानी के मीटर लगाने और सही बिल वसूलने के लिए डायर्स एसोसिएशन व एचएसवीपी का लगाया जाने वाला खुला दरबार स्थगित कर दिया गया है। यह 7 फरवरी को लगाया जाना था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के अब भी दो सौ से अधिक उद्यमियों के पास नहरी पानी के मीटर के लिए कनेक्शन नहीं है। एचएसवीपी ने जल्द इनके कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। अब तक उद्यमियों के कागजात पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में उद्यमियों ने एचएसवीपी व डायर्स एसोसिएशन से खुला दरबार स्थगित करने के लिए अपील की थी।
डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने उन्हें चार दिन पहले नोटिस दिया था। इसमें कहा गया था कि उद्यमियों से मीटर रीडिंग या कंसेंट में जो ज्यादा होगा, उस बिल को वसूला जाएगा। इसका उद्यमियों ने विरोध किया है। उनकी मांग है कि नहरी पानी का बिल मीटर रीडिंग के हिसाब से ही वसूला जाए। उन्होंने कहा कि जो उद्यमी मीटर नहीं लगवाते हैं, उनसे औसत बिल लिया जाए।
विज्ञापन

सेक्टर-29 में न्यू सीईटीपी परिसर में 31 जनवरी को खुला दरबार लगा था, लेकिन अधिकतर उद्यमियों के कागजात तैयार नहीं थे इसलिए मात्र 16 उद्यमियों को ही कनेक्शन मिला था। 200 से अधिक उद्यमियों को कनेक्शन दिया जाना है। सोमवार को लगने वाला खुला दरबार फिलहाल स्थगित करना पड़ रहा है। उद्यमियों को कागजात तैयार करने के लिए समय दिया गया है। इसकी अगली तारीख की बाद में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें