फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पर हमला कर एक लाख रुपये तथा सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
समालखा। मौका निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी - फोटो : Panipat
विज्ञापन
देहरा-कारकौली रोड पर एक बाइक सवार पर हमला कर नकाबपोश चार लोगों ने एक लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उसे खानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ब्रह्मदत्त निवासी कारकौली गढ़ ने बताया कि उसका बेटा दिनेश नलकूप की सिक्योरिटी तथा पुराना ट्रैक्टर खरीदने के लिए समालखा आया था। उसने एक जेब में एक लाखा तथा दूसरी जेब में तीन हजार रुपये रखे थे। बाइक पर समालखा से वापस घर जाते समय देहरा-कारकौली रोड पर पहले से घात लगाए बैठे चार नकाबपोश ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एक नकाबपोश के मुंह से कपड़ा हट गया। दिनेश ने उसे पहचान लिया। आरोपियों ने उसकी जेब से एक लाख रुपये तथा गले से दो तोले की चेन छीन ली। आरोपी बेटे को अधमरा कर मौके से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पीड़ित के भाई पंकज को सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मौका निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें