फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो दोस्तों को गाड़ी ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना रोड पर देवगिरी एक्सपोर्ट के सामने शनिवार रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त एनएफएल से गांव बलाना जा रहे थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बलाना निवासी सुनील कुमार ने बताया कि नौ जुलाई को उसका भाई पवन कुमार (42) गांव के रहने वाले मुकेश के साथ बाइक पर एनएफएल से गांव जा रहा था। बाइक पवन चला रहा था और मुकेश पीछे बैठा था। वह भी अपनी बाइक से उनके पीछे-पीछे चल रहा था। जब वह गोहाना रोड स्थित देवगिरी एक्सपोर्ट के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में भाई पवन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हादसे की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक पवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं घायल मुकेश को बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सुनील ने बताया कि टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक कुछ दूरी पर रुका तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया। आरोपी नशे में धुत था। चालक ने अपनी पहचान संजय कॉलोनी निवासी प्रवीन शर्मा पुत्र कृष्णचंद के रूप में बताई। उसे मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सुनील ने बताया कि मृतक पवन का बड़ी आंचल और छोटा बेटा हिमांशु। उसका एक भाई व तीन बहनें हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मृतक के भाई के बयान दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें