बत्रा कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगाने वाले विकास उर्फ विक्की का शव रविवार को नहर से बरामद कर लिया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से समालखा के गांव बुडशाम निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह हाल में गोपाल कॉलोनी में रहता है। उसके दो बेटे हैं। उसका बेटे विकास उर्फ विक्की (25) बत्रा कॉलोनी निवासी अपनी पत्नी ज्योति को लेने के लिए बत्रा कॉलोनी गया था। शुक्रवार रात 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उसका बेटा नहर में कूद गया। पुलिस ने गुमशुदगी की धारा 346 के तहत मामला दर्ज विक्की की तलाश शुरू कर दी थी।