फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अग्रसेन कॉलोनी के 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, सितंबर में अब तक 31 लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जिले में अब तक कोरोना से 83 लोगों की मौत हो चुकी है। सितंबर महीने में 31 लोग कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं। वीरवार को कोरोना से अग्रसेन कॉलोनी के 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जन सेवा दल ने असंध रोड स्थित शिवपुरी में शव का अंतिम संस्कार किया। दूसरी ओर वीरवार को जिले में कोरोना के नए 78 केस सामने आए। जिनको स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। इसके अलावा वीरवार को 162 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना के केस का आंकड़ा 7079 हो चुका है।
विज्ञापन

यहां मिले नए रोगी
पॉजिटिव केसों में विराट नगर, रिफाइनरी, प्रकाश नगर, देशराज कॉलोनी, अमरभवन चौक, सेक्टर पच्चीस, मॉडल टाउन, एनएचबीसी, एनएफएल टाऊनशिप, वीवर्स कॉलोनी, एकता एन्क्लेव, सेक्टर 11, अग्रवाल मंडी, बाबरपुर, अंसल, उग्राखेड़ी, रमेश नगर, गांधी मंडी, गोपाल कॉलोनी, सेक्टर 12, सेक्टर 13-17, सेक्टर 18, बिचपडी, साईं कॉलोनी, ओल्ड दलबीर नगर, शांति नगर, शुगरमिल कॉलोनी, न्यू प्रकाश नगर, नारायण सिंह पार्क, पुरेवाल कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, सनौली रोड, करहन्स, कृष्णा कॉलोनी समालखा, पट्टी कलियाना, आट्टा, देहरा, पाथरी, परढाना, ददलाना, जौरासी खालसा, किशनपुरा, आसन खुर्द, उझा, अटावला, सुभाष कॉलोनी, जलालपुर, पटेल नगर, सेक्टर 6, महाराणा, इत्यादि से नये संक्रमित मिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया वीरवार को 802 सैंपल लिए गए। पानीपत में कुल 1038 केस एक्टिव हैं और 5868 रिकवर किए गए हैं। 90 केस अब तक अन्ट्रैसेबल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें