फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के बाद एक छह कुत्ते करंट से मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक के बाद एक छह कुत्तों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार सुबह श्री राम पार्क सेक्टर 11-12 के पास नौ बजे अचानक कुत्तों के चीखने की आवाज आई, जिस पर लोग बाहर भागे। जहां छह कुत्ते करंट की चपेट में दिखे। गनीमत रही कि कोई कॉलोनी वासी करंट की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने बताया कि पिछले तीन दिन से कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का काम चल रहा था। कुछ कॉलोनी वाले इसके खिलाफ थे और कुछ कॉलोनी वालों ने पेड़ों की कटाई करने वालों को बुलाया था। शनिवार को पेड़ों की कटाई शुरू हुई, इस दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया। शनिवार से लेकर सोमवार तक बिजली निगम ने कोई भी कर्मचारी तार ठीक करने नहीं भेजा। सोमवार को बिजली के तार में करंट आ गया और कुत्ते चपेट में आ गए। गनीमत रही कि कोई कॉलोनी वासी वहां नहीं था।
लकड़ी बेचने की दर्ज कराई एफआईआर
कॉलोनी वासी रमेश, जैकी एवं अन्य लोगों ने कॉलोनी में चल रही पेड़ों की कटाई पर शनिवार को शिकायत दी थी। इसके बाद कटाई रुक गई थी। सोमवार को कुत्ते की मौत के बाद उन्होंने फिर एफआईआर दर्ज कराई गई। रमेश ने बताया कि कॉलोनी में पुलिस बुलाने के बाद कटाई तो रुक गई थी लेकिन बिजली ठीक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें