पानीपत। सीआईए-3 ने एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित एक युवक को नवादा रोड पर अनाज मंडी के पास से काबू किया। आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी की पहचान सनौली खुर्द निवासी परीक्षित उर्फ छोटू के रूप में हुई। बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी परीक्षित के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया पिस्तौल रखने का शौक पूरा करने के लिए वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल को यूपी के शामली से करीब 15 दिन पहले एक अज्ञात युवक से तीन हजार रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से आरोपी को हिरासत जेल भेजा गया।