फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर, पांच छात्राओं समेत 116 पॉजिटिव मिले, करहंस की युवती ओमिक्रॉन पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक सप्ताह पहले अमेरिका से लौटी गांव करहंस निवासी 22 वर्षीय युवती की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। जिले में ओमिक्रॉन का यह पांचवां केस है। हालांकि यह युवती अब ठीक होकर अपने घर लौट चुकी है। पिछले दो दिन में कोरोना के 219 केस मिल चुके हैं। 224 दिन बाद जिले में रविवार को सबसे अधिक 116 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में नौल्था सीएचसी के प्रभारी डॉ. रिंकू सांगवान, उनकी पत्नी, नगर निगम के डीएमसी जितेंद्र कुमार, पाइट कॉलेज की पांच छात्राएं और पांच बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नौल्था सीएचसी से 12 स्वास्थ्य कर्मचारियों व पाईट कॉलेज से 20 छात्रों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसाें की संख्या 395 पहुंच चुकी है। तीसरी लहर में अब तक 17 बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। रविवार को भी पांच बच्चे पांच संक्रमित मिले हैं। राहत भरी बात यह है कि इनमें से किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। इनमें से सिर्फ दो रोगी ही निजी अस्पतालों में दाखिल है। बाकी होम आइसोलेट हैं। रविवार को कोरोना से 10 लोग ठीक भी हुए हैं। रविवार को जिले की पॉजिटिविटी दर 11 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें