फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड से ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया होगा कनेक्ट, 55 करोड़ में बनेगा फ्लाईओवर, जल्द टेंडर होगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के ट्रैफिक को सीधे जीटी रोड तक लाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर पर 55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएम से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल चुकी है। अब इस काम के जल्द टेंडर जारी होंगे। जल्द ही फ्लाईओवर का काम शुरू होगा। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की लगभग 300 इंडस्ट्री के लिए यह बड़ी सौगात है। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और इस क्षेत्र में अधिक निवेशक भी आएंगे। उद्यमी इससे काफी खुश हैं। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगपतियों ने विधायक प्रमोद विज के प्रयासों की सराहना की और आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

विधायक विज ने कहा कि तिकोना पार्क से लेकर सैनी कॉलोनी, लघु सचिवालय से होते हुए जीटी रोड तक यह पुल बनाया जाएगा। इससे असंध रोड की ओर से वाहनों को नहीं आना पड़ेेगा। शहरवासी इस बाईपास पुल के जरिये बिना असंध रोड आए सीधे जीटी रोड पर आ सकेंगे। इससे पुराने औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से जीटी रोड पर आने जाने वाले शहरवासियों को अब असंध रोड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे इस बाईपास पुल से डायरेक्ट जीटी रोड तक आ जा सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए वह काफी समय से संघर्ष कर रहे थे। सीएम से इसको मंजूरी मिल चुकी है। अब कागजी कार्रवाई चल रही है। जल्द इस प्रोजेक्ट के टेंडर होंगे। उद्यमियों को ये बड़ी सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें