पानीपत। मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज में मंगलवार को सुबह हवन किया। इसमें आहुतियां डालकर लोगों ने देश-समाज और परिवार में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। हवन में बुजुर्गों के साथ युवा व बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आर्य समाज के प्रधान शशि चड्ढा ने बताया कि हवन करने से वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार होता है और भावी पीढ़ी से सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम के बारे में जानने का अवसर मिलता है। इसलिए समय-समय पर हवन और पूजा-पाठ किया जाता है। इसमें बुजुर्गों से लेकर परिवार से छोटे-बड़े बच्चे सभी भाग लेते हैं।