फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम के ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और हरियाणा की टीम में जगह बनाने का अवसर है। अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा राज्य की टीम का चयन करने के लिए पांच नवंबर को गांव सिवाह स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। जिला खेल विभाग की ओर से ट्रायल की तैयारियां चल रही हैं। इसमें शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना होगा। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर पोसवाल ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम तैयार करने के उद्देश्य से यह ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हरियाणा टीम के चयन के लिए ट्रायल पांच नवंबर को सुबह 9 बजे शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें