पानीपत। पूर्वांचल समाज की ओर से चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महापर्व शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ।
श्रद्धालु अल सुबह सूर्य उगने से पहले ही घाटों पर पहुंचे। लोगों में महापर्व के लिए उत्साह देखने को मिला। सूर्य अर्घ्य देकर माताओं ने संतान के लिए, पत्नियों ने सुहाग और परिवार की सुख-शांति के लिए सूर्य देव से प्रार्थना की।
पूर्वांचल मीडिया प्रभारी चंदन चौहान ने बताया कि अल सुबह ही लोग घाटों व रजवाहे पर पहुंचने लगे थे। इस बार लोगों में चैती छठ महापर्व के लिए काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया। एनएफएल रजवाहा और असंध रोड, थर्मल रजवाहे पर तड़के साढ़े चार बजे से लोगों का आना-जाना शुरू हो गया और जैसे ही सूर्योदय हुआ सूर्य देव को लोगों ने संतान, सुहाग, धन, वैभव और रोग व्याधि से मुक्ति की कामना करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन किया।
इस दिन सुहागिन महिलाएं लंबी सिंदूर लगाकर अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज द्वारा नि:शुल्क चाय की व्यवस्था की गई और व्रत धारियों से नमस्कार कर आशीर्वाद भी लिया गया। इस अवसर पर पीएन सिंह, अवधेश यादव, मदन सिंह, अमित सिंह, निरंजन सिंह, प्रफुल्ल झा, नंदू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।