फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ड्रेन नंबर एक में नहीं जाएगा शहर का गंदा पानी और ना होगी यमुना मैली, बहेगा सिर्फ बरसाती पानी

विज्ञापन
जमा हुआ गंदा पानी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम शहर की गंदे पानी की निकासी और जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने का मास्टर प्लान बना लिया है। इससे शहर की 15 कॉलोनियों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और यमुना में भी मैली नहीं होगी। शहर का गंदा पानी अब ड्रेन-1 और यमुना में नहीं बहाया जाएगा। ड्रेन-1 में सिर्फ बारिश का पानी ही जाएगा और यही पानी यमुना में मिलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम निगम ने अमरूत योजना प्रोजेक्ट के तहत ड्रेन नंबर-1 के साथ 3 किलोमीटर लंबी सीवरेज की समानांतर सीवरेज लाइन बिछानी शुरू कर दी है। इस सीवरेज लाइन से देवी मंदिर से लेकर बबैल नाके तक ड्रेन के बायीं ओर बसीं करीब 15 कॉलोनियों की निकासी को जोड़ा जाएगा। इसके बाद यहां से इस गंदे पानी को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ते हुए सिवाह के एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक पहुंचाया जाएगा। यहां गंदे पानी को शोधित किया जाएगा। इन सभी कॉलोनियों के करीब ढाई लाख की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। बरसाती पानी ड्रेन में जाने से जलभराव भी नहीं होगा।
इस ड्रेन का गंदा पानी आगे जाकर यमुना में मिलता था, जिस पर एनजीटी निगम को बार-बार फटकार लगाती थी। अब इस ड्रेन में गंदे पानी की बजाए केवल बरसाती पानी बहेगा और निगम को एनजीटी की फटकार से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर-1 की शुरुआत से अंत तक 55 कॉलोनियों को होगा फायदा
ड्रेन नंबर-1 की शुरुआत गांव काबड़ी के पास से होती है, जोकि वार्ड नंबर-24 के पास है। यहां से लेकर ड्रेन नंबर-1 में वार्ड 24, 25 एवं 26 का गंदा पानी को डाला जाता है। अब वार्ड नंबर-24 में 15 एमएलडी का एसटीपी लगने से तीनों वार्डों का गंदा पानी एसटीपी में जाएगा। जिससे ड्रेन के शुरुआत में किसी भी कॉलोनी का गंदा पानी नहीं मिल पाएगा। इसके बाद शहर के बीचों बीच से निकलने वाली ड्रेन-1 के बांयी ओर वार्ड नंबर-1 से 7 के क्षेत्र की निकासी बरसत रोड स्थित 25 एमएलडी क्षमता के एसटीपी से जोड़ी जाएगी। इसके अलावा देवी मंदिर से लेकर बबैल नाका और कुटानी रोड तक की 15 कॉलोनियों का गंदा पानी गांव सिवाह एसटीपी में छोड़ा जाएगा। इससे शहर की करीब 55 कॉलोनियों के गंदे पानी की निकासी ठीक हो जाएगी।
वर्जन-
निकासी के मास्टर प्लान से करीब 55 कॉलोनियों के 5 लाख से ज्यादा लोगों को गंदे पानी की निकासी और बरसाती पानी के जलभराव से निजात मिलेगी। ड्रेन नंबर-1 में गंदा पानी या गंदगी भी नहीं जाएगी। गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन और बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेन-1 का उपयोग किया जा सकेगा।
अजय छौक्कर, जेई नगर निगम, पानीपत।
शहर की गंदे पानी की निकासी के इस मास्टर प्लान पर निगम ने काम शुरू कर दिया है। एक तरफ एसटीपी का काम जारी है तो दूसरी तरफ सीवरेज लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इससे शहर की समस्याएं भी दूर होंगी और गंदगी दूर होने की वजह से सुदंरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें