फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब पेयजल कनेक्शन लगाने पर खर्च होंगे करोड़ों

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब नगर निगम लोगों को पेयजल कनेक्शन देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने कई वार्डों में पाइपलाइन में कनेक्शन करने के लिए टेंडर लगाए हैं। महज 24 घंटे बाद निगम ने साढ़े छह करोड़ के बीस टेंडर लगा दिए हैं। इससे एक दिन पहले भी निगम ने करोड़ों रुपये के 13 टेंडर लगाए थे।
विज्ञापन




इन क्षेत्रों में होगा काम
- शहर के पूर्व जोन में 39.08 लाख से तीन हाइड्रोलिक रोटरी ड्रिलिंग एमएस ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
- शहरी के पश्चिम जोन में 39.08 लाख से भी हाइड्रोलिक रोटरी ड्रिलिंग ट्यूबवेल लगेंगे।
- वार्ड 21 के सामुदायिक केंद्र 2, 3, 4 और 7 में 5.74 लाख से दो एचपी के 4 ट्यूबवेल लगेंगे।
- वार्ड 4 में 30.36 लाख से, वार्ड 24 में 40.61 लाख से, वार्ड 11 में 36.84 लाख से, वार्ड 13 में 39.52 लाख से, वार्ड 7 की राजीव कॉलोनी में गली पांच से सात तक 41.56 लाख से व वार्ड 7 में 7.43 लाख से डीआई लाइन बिछेगी।
विज्ञापन

- वार्ड 18 में 7.16 लाख से टूटी गलियों का जीर्णोद्धार होगा।
- वार्ड 16 में 33.22 लाख से पेरिफेरल रोड बनाई जाएगी।
- वार्ड 17 में 25.08 लाख से बालाजी पार्क, भगवती पार्क और ज्वालाजी पार्क का जीर्णोद्धार होगा।
- वार्ड 7 में 41.57 लाख से वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होगा।
- वार्ड 24 के हरिनगर में 41.67 लाख से रामस्वरूप चौक से रेलवे बाउंड्री तक सड़क बनेगी।
- वार्ड 16 के विकास नगर में 41.16 लाख से बीबीएमबी क्वार्टरों के पास रोड का जीर्णोद्धार होगा।
- वार्ड 11 में 40.14 लाख से कबीर धर्मशाला और वृद्धाश्रम तक सड़क बनेगी।
- वार्ड 21 बिंझौल चौक पर पीडी ब्रांच के पास जाटल रोड को 40.92 लाख से मजबूत किया जाएगा।
- वार्ड 11 में 31.62 लाख आरसीसी स्ट्रॉम वाटर ड्रेन बनेगा।
- वार्ड 14 में 33.20 लाख से सेक्टर 12 के ग्रीन पार्क में योगा हाल, शौचालय बनाया जाएगा।
- वार्ड 26 में 27.76 लाख से जैन चौक से लेकर सेक्टर 6 तक सड़क बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें