फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना गांव में लकीसर बाबा मंदिर के गेट पर अगस्त 2020 में गांव निवासी युवक पर पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के एक और आरोपी सचिन निवासी चुलकाना को मंगलवार शाम सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि वारदात के 11 आरोपियों को वारदात में प्रयोग तीन बाइक, तीन देसी पिस्तौल और लाठी डंडें बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी सचिन निवास चुलकाना व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था, जिसे काबू करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। जिसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।
समालखा में गांव चुलकाना निवासी आदेश ने 28 अगस्त 2020 को शिकायत देकर बताया था कि वह गांव में बाबा लकीसर मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। मंदिर के गेट पर पहुंचा तो रवि उर्फ कमांडो, कृष्ण उर्फ गाठा, रोहित, रिंका, प्रदीप, सचिन, बल्ला, विशाल उर्फ लिसर, मोहित, विशाल उर्फ कागा, अंकुश उर्फ बंटी, डोला और इनके कई साथी बाइकों पर सवार होकर आए और उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा। आरोपी फायरिंग करते हुए घर में घुस गए। उसके माता पिता ने शोर मचाकर उसका बचाव किया। आरोपी जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी देकर बाइकों सहित मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें