फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कॉलेज के नितेश और प्रीति वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में चयनित

विज्ञापन
पानीपत। गोल्ड मेडल जीतकर लौटी छात्रा प्रीती व छात्र नितेश को बधाई देते हुए प्राचार्य अनुपम अरोड? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के दो खिलाड़ी प्रीति जागलान और नितेश वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में चयनित हुए हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए भारत सरकार के खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत उन्हें पांच-पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया है। इसके साथ ही उन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति तीन वर्ष तक दी जाएगी। मंगलवार को कॉलेज पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष की प्रीति जागलान ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे टूर्नामेंट की 45 किलोग्राम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जीता और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कराटे गेम्स में अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रीति इससे पहले इंटर कॉलेज कराटे टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। वह 15 बार कराटे की जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं।
इसी प्रकार बीए प्रथम वर्ष के छात्र नितेश ने भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग टूर्नामेंट की 97 किलोग्राम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक झटक कर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रेसलिंग गेम्स में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इससे पहले वह इंटर कॉलेज और इंटर स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। हाल ही में बिहार में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग में भी नितेश का प्रदर्शन शानदार रहा जिसके बूते पर उसका चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज पहुंचने पर प्रीति और नितेश का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान पवन गोयल, उप-प्रधान मनोज सिंगला, जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला, कोषाध्यक्ष विकुल बिंदल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा आदि मौजूद रहे। खिलाड़ी प्रीति जागलान और नितेश ने कहा कि उनकी जीत का श्रेय उनके माता-पिता, एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्रो. सुशीला बेनीवाल और उनके कोच सचिन शर्मा को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें