फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया शेड्यूल ः आईटीआई में अब पांच चरण में होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहले दो राउंड की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद पानीपत राजकीय आईटीआई में 67.04 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इसे देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी किया है। आईटीआई में पहले चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होनी थी लेकिन अब यह पांच चरणों में होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले हेतु नए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पांचवीं ऑनलाइन दाखिला काउंसलिंग के लिए नए आवेदन पत्र 15 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। पांचवीं दाखिला काउंसलिंग नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी तथा इसमें कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगी।
बता दें कि जिले की 13 आईटीआई में 2500 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई, जो 7 अक्तूबर तक जारी रही। पहली मेरिट लिस्ट 13 अक्तूबर को जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी की गई। दोनों मेरिट लिस्ट में जिले की सभी राजकीय आईटीआई में 1776 सीटों में से कुल आबंटित 1459 सीटों पर 585 विद्यार्थी ही फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर पाए थे। जबकि 1207 सीटें अभी खाली हैं। विद्यार्थियों ने कुल 32.94 प्रतिशत सीटों पर दाखिला लिया है।
विज्ञापन

आईटीआई में बनाया हेल्प डेस्क
तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया के लिए भी आईटीआई में आने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। आईटीआई में दो राउंड की प्रक्रिया 26 अक्तूबर को पूरी होने के बाद 28 अक्तूबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की गई। तीसरे चरण की प्रक्रिया 8 नवंबर तक चलेगी।
आईटीआई में दाखिले का यह रहेगा आगामी शेड्यूल
तीसरा चरण-
दस्तावेजों की जांच - 2 से 7 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 2 से 8 नवंबर
चौथा चरण-
चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 10 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 10 से 12 नवंबर
चौथी मेरिट सूची जारी - 15 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 15 से 17 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 15 से 18 नवंबर
सीट अलॉटमेंट की सूचना जारी - 15 से 20 नवंबर
पांचवां चरण-
पांचवें चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 21 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 22 व 23 नवंबर
पांचवीं मेरिट सूची जारी - 24 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 24 से 25 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 24 से 25 नवंबर
- आईटीआई में तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया जारी है। अभी तक पानीपत राजकीय आईटीआई में करीब 33 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हुए हैं। तीसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए दाखिला प्रक्रिया को चार चरण से बढ़ाकर पांच चरण किया गया है। वहीं, पांचवें चरण के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। नए आवेदन पत्र 15 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें