फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजा ही निकला चाचा के घर से सोने-चांदी के गहने चोरी करने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाखेड़ी निवासी महेंद्र के मकान में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका भतीजा सागर निकला। उसी ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की थी। आरोपी ने बताया कि उसने गहनों को कुल चार लाख में बेच दिया था। चार लाख में उसने एक लाख रुपये नशे में खर्च कर दिए, जबकि पुलिस ने 3 लाख रुपये बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महेंद्र निवासी राजाखेड़ी ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत 6 सितंबर को उसने जांच की तो अलमारी में रखे गहने और नकदी नहीं मिली। अज्ञात युवक घर में घुसकर अलमारी से सोने की दो चेन, आठ अंगूठी, दो जोड़ी झुमके, दो जोड़ी टोपस, 1 लॉकेट और चांदी की एक जोड़ी पाजेब व 10 हजार रुपये की नगदी चोरी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें