फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैवलिन: एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे नीरज, जर्मनी के कोच के साथ अमेरिका में कर रहे ट्रेनिंग 

Thu, 23 Dec 2021 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

नीरज चोपड़ा के दादा धर्म सिंह ने बताया कि नीरज जर्मनी के कोच के साथ अमेरिका में तैयारी कर रहे हैं। एडवांस ट्रेनिंग और तकनीक सीखने के लिए 90 दिन तक अमेरिका में ही रहेंगे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा- फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस वक्त अमेरिका के सैन डियागो में 90 दिन की ट्रेनिंग कर रहे हैं। वह यहां पर एडवांस ट्रेनिंग और तकनीक सीखेंगे। ओलंपिक के दौरान जर्मन कोच रहे क्लॉउस बार्टोनिएट्ज के साथ ही उनकी ट्रेनिंग अमेरिका में चल रही है। 

विज्ञापन


 एथलेटिक्स फेडरेशन ने कोच क्लॉउस बार्टोनिएट्ज को जर्मनी से नीरज चोपड़ा को ट्रेनिंग देने के लिए बुलाया था। उन्होंने एक साल तक  नीरज चोपड़ा को तैयारी कराई थी। इसका नतीजा ओलंपिक में स्वर्ण पदक के रूप में मिला। ओलंपिक के बाद नीरज के कोच क्लॉउस बार्टोनिएट्ज जर्मनी लौट गए थे।

यह भी पढ़ें ः फिर छाए गोल्डन ब्वॉय: इंटरनेट पर 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए नीरज चोपड़ा, देश में सेलिब्रिटी तो विश्व में खिलाड़ी के तौर पर खोजा
विज्ञापन


अब नीरज चोपड़ा ने फिर से उनके साथ ही ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अमेरिका के सैन डियागो स्थित चुला विस्टा एलीट एथलीट ट्रेनिंग सेंटर में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ नीरज चोपड़ा अभ्यास करेंगे। नीरज चोपड़ा के दादा धर्म सिंह ने बताया कि वह अमेरिका में अगले मार्च तक रहेंगे। 

अगला ओलंपिक भी होगा लक्ष्य

नीरज चोपड़ा का पहला लक्ष्य चीन में होने वाले एशियन गेम्स-2022 है। यह सितंबर में और मार्च तक नीरज की ट्रेनिंग लगातार अमेरिका में चलेगी। यह एडवांस ट्रेनिंग है, ऐसे में नीरज के लिए अगला लक्ष्य पेरिस ओलंपिक है।  गौरतलब है कि एशियन गेम्स-2018 में  नीरज चोपड़ा ने देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। 

नीरज  ने किया ट्वीट, अतीत को भुलाकर भविष्य पर ध्यान देने का समय

अमेरिका ट्रेनिंग पर जाने से पहले नीरज ने ट्वीट किया कि अतीत को भुलाकर यह भविष्य पर ध्यान देने का समय है। नीरज को ट्रेनिंग के लिए अमेरिका जाने को महज चार घंटे में ही मंजूरी मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें