फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नारायण साईं पानीपत कोर्ट में पेश, आसाराम केस के मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर हमले के मामले में सुनवाई

Fri, 16 Sep 2022 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत

सार

पानीपत के सनौली निवासी महेंद्र चावला आसाराम केस के मुख्य गवाह हैं। आरोप है कि पिता के खिलाफ गवाही देने पर नारायण साईं ने 13 मई 2015 को महेंद्र चावला पर हमला कराया। महेंद्र चावला को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
नारायण साई पानीपत कोर्ट में पेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसाराम केस के मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर किए गए हमले के मामले में चल रहे केस में शुक्रवार को उनके बेटे नारायण साईं को पानीपत में न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत में पेश किया गया। नारायण साईं को पुलिस सुरक्षा में कोर्ट परिसर परिसर के द्वितीय तल पर मौजूद अदालत में ले जाया गया। सुबह करीब 11 पुलिस नारायाण साईं को कोर्ट लेकर पहुंची। 

विज्ञापन


पानीपत के सनौली निवासी महेंद्र चावला आसाराम केस के मुख्य गवाह हैं। आरोप है कि पिता के खिलाफ गवाही देने पर नारायण साईं ने 13 मई 2015 को महेंद्र चावला पर हमला कराया। महेंद्र चावला को गोली मारी गई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने नारायण साईं को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा है। नारायण साईं को कोर्ट परिसर में लाते वक्त पुलिस को सतर्क किया गया था। नारायण साईं के आगे और पीछे पुलिसकर्मी होने के साथ ही मुख्य द्वार पर भी पुलिस तैनात की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें