फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा से बचने को आधार कार्ड में बदलवाया नाम-पता, बनवाया पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक मामला कोर्ट में विचाराधीन है और सजा से बचने के लिए आरोपी फर्जी नाम-पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की तैयार कर रहा था। आरोपी ने आधार कार्ड में अपना नाम और पता बदलवा लिया था। गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना मतलौडा में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

करनाल में थाना असंध के अंतर्गत गांव चौरकारसा निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके गांव का रहने वाला अरुण उर्फ रूणा के खिलाफ असंध थाने में 29 अगस्त 2018 में मारपीट करने और अवैध हथियार रखने समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। करनाल कोर्ट में मामला विचाराधीन है। असंध थाने में ही अप्रैल 2021 में एक और मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इसके बाद भी अरुण ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर अरविंद पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव छिछड़ाना कराया और 30 मार्च 2021 को फर्जी नाम और पते से अपना पासपोर्ट बनवा लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अरुण 12वीं पास है जबकि पासपोर्ट में 7वीं पास दिखाया गया है। शिकायतकर्ता एसपी पानीपत से मांग की कि अरुण का पासपोर्ट जब्त करके रद्द कराया जाए। इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि अरुण की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें