फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने सजाए तीन चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम शहर के तीन मुख्य चौक चौराहों का रंग बिरंगी लड़ियों से सजा रहा है। इनमें माडल टाउन की लाल टंकी मार्केट के पास लाल जगतनारायण चौक, थाना चांदनी बाग के पास अग्रसेन चौक और ताऊ देवी लाल निगम कार्यालय का चौक शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इन चौक चौराहों पर रंगीन लाइटें तिरंगे के रंग के अनुसार रखी गई हैं। इनमेें केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी बिखेरनी वाली लाइटों को लगाया गया है। जिससे इन चारों चौक चौराहों की रात को सुंदरता देखते ही बनती है।निगम आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर के चौक चौराहों को सजाने की जिम्मेदारी निगम ने पूरी की है। इन चौक चौराहों को इस तरह सजाया गया है ताकि लोगों के मन में देशभक्ति की भावना बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें