पानीपत। एक मोटर कंपनी ने युवक से ऑनलाइन 1.22 लाख रुपये लेकर स्कूटी देने से इनकार कर दिया। मोटर कंपनी ने युवक से चार बार में ये पेमेंट ली थी। अब युवक ने मोटर कंपनी के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव उग्राखेड़ी निवासी अमित मलिक ने बताया कि उसकी बिग बाजार शोरूम में कपड़े की दुकान है। आठ अप्रैल को उसने ओला कंपनी से एक स्कूटी ऑनलाइन बुक की थी। उसने 9 नौ अप्रैल को कंपनी को 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसी शाम उसने दूसरी किस्त साढ़े 29 हजार रुपये कंपनी को ट्रांसफर किए थे। उसने 11 अप्रैल को 50 हजार की तीसरी किस्त कंपनी के खाते में ट्रांसफर की। 12 अप्रैल को उसने 22100 रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए।
उसने कुल 1.22 लाख रुपये कंपनी के खाते में स्कूटी के लिए ट्रांसफर कर दिए हैं। उसके पास कंपनी के अधिकारियों की कॉल डिटेल व पेमेंट की गई स्लिप भी हैं। 12 अप्रैल को वह कंपनी में स्कूटी लेेने गया तो कर्मचारियों ने स्कूटी देने से इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारी उसके साथ फ्रॉड कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।