फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर एक माह की नवजात को छोड़कर मां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समालखा थाना क्षेत्र में एक मकान के बाहर एक माह की नवजात को लावारिस हालत में छोड़कर मां लापता हो गई। बच्ची के रोने पर मकान मालकिन बाहर निकलीं तो उन्हें पता चला कि बच्ची तो उन्हीं के मृतक भाई की है। परिजनों का उसकी मां से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजन सीडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी अधिकारी डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे दंपती को बच्ची मिली थी। इसेलेकर दंपती बुधवार को उनके पास पहुंचा। महिला ने दावा किया कि बच्ची उसके भाई के साथ लिव-इन में रह रही महिला की है। भाई ने आठ सितंबर को रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली थी। डॉ. मुकेश आर्य का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इस मामले में एसपी शशांक कुमार सावन, समालखा डीएसपी और समालखा थाना प्रभारी को मेल कर बच्ची की महिला को कार्यालय में पेश करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पुलिस ने बच्ची के मृतक पिता की पोस्टमार्टम की फाइल मांगी है। फिलहाल बच्ची को दंपती के पास छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें