फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली ही बारिश में डूबा आधा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मानसून की पहली बारिश में बृहस्पतिवार को आधे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। सुबह पांच से शुरू होकर शाम पांच बजे तक बारिश हुई। सुबह बूंदाबांदी के बाद मूसलाधार बारिश से मुख्य रास्तों के साथ ही बाजार, कॉलोनियों और मंडियों में पानी भर गया। इस बार समय रहते नालों की सफाई शुरू करने के बावजूद नगर निगम शहर को जलभराव से नहीं बचा सका। इससे नगर निगम एवं जनस्वास्थ्य विभाग की सीवरेज विंग की तैयारी पर सवाल उठ गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में 46 मिमी. बारिश हुई। तहसील कैंप की 20 से अधिक कॉलोनियों में पानी भर गया। निगम के बाहरी क्षेत्र की सभी कॉलोनियों की सड़कें जलमग्न रहीं। असंध रोड से लगते कच्चे कैंप क्षेत्र की सात कॉलोनियों में जलभराव से हालात बदतर रहे। जीटी रोड, गोहाना रोड, असंध रोड पर भी निकासी ठप होने से पानी भर गया। कुटानी रोड, बबैल रोड, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, काबड़ी रोड का हाल दयनीय रहा। सेक्टर 11-12 की मुख्य सड़क डूब गई।
जीटी रोड पर अनाज मंडी गेट से लेकर गोहाना रोड के बीच तीन जगह पानी भरा। जीटी रोड के दूसरी ओर एसडी पीजी कॉलेज रोड पर भी पानी भरा रहा। निर्माणाधीन सेक्टर 11-12 की सड़क पर हादसों से बचने के लिए स्थानीय लोगों को खुद संकेतक लगाने पड़े। कुटानी रोड और बबैल रोड पर इतना ज्यादा पानी भरा कि इससे लोगों का आवागमन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

वार्ड वार बिगड़े हालात :
वार्ड-एक में बरसत रोड से सेक्टर-18 जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया। वार्ड-दो में नूरवाला, वार्ड-तीन में फतेहपुरी चौक से लेकर बरसत रोड को जाने वाली सड़क के दोनों ओर, वार्ड-चार और पांच के रमेश नगर और आसपास की कॉलोनियों, वार्ड-छह कुटानी रोड और बबैल रोड, वार्ड-सात में ड्रेन नंबर एक से लगे एरिया और काबुली बाग मस्जिद के आसपास, वार्ड-आठ और नौ के अंतर्गत आने वाले बाजारों और सनौली रोड, वार्ड-10 के अंतर्गत सेक्टर 11-12, पुरानी सब्जी मंडी समेत सनौली रोड से लगे एरिया, वार्ड -11 में सैनी कॉलोनी, ड्रेन नंबर एक से लगे एरिया, वार्ड-12 में विद्यानंद कॉलोनी, वार्ड -13 में ऊंझा रोड, एकता विहार कॉलोनी, वार्ड-14 से लगते औद्योगिक क्षेत्र, वार्ड-15 में शिवनगर और कृष्णपुरा, वार्ड-16 में रेलवे लाइन के साथ लगती जमीन और अनाज मंडी, वार्ड -17 में संजय कॉलोनी, आजाद नगर, राज नगर का एरिया, वार्ड-18 में मुखीजा कॉलोनी, न्यू मुखीजा कॉलोनी, वार्ड-19 में खटीक बस्ती, वार्ड-20 के गंगापुरी रोड, असंध पुल के नीचे, वार्ड -21 के सौंदापुर, जाटल, वार्ड-22 में असंध रोड से लेकर दीवान नगर और पुलिस नाके तक, वार्ड -23 में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, सीमा थियेटर, हाली पार्क, आदर्श नगर वीवर्स कॉलोनी, वार्ड-24 में पुराना औद्योगिक, वार्ड-25 में सेक्टर-छह के पीछे रेलवे लाइन पार कर हरिनगर, पीर कॉलोनी, बिल्लू कॉलोनी से लगती करीब 12 कॉलोनियों के साथ ही वार्ड-26 के अर्जुन नगर, कच्चा काबड़ी फाटक एरिया में जलभराव से हालात बदतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें