पानीपत। आईबी महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पावर प्वाइंट प्रतियोगिता हुई। कंप्यूटर साइंस विभाग के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें केएल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन फरीदाबाद की छात्रा मोक्षिता और डीएवी सैंटनरी कॉलेज फरीदाबाद के छात्र पवन सैनी अव्वल रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन दो राउंड में हुआ। पहले राउंड में 30 बच्चों ने हिस्सा लिया। इनमें से 24 बच्चों को दूसरे राउंड के लिए चयनित किया गया। इन सभी बच्चों ने माइक्रोसॉफ्ट टीम्स एप के जरिए ऑनलाइन पीपीटी प्रेजेंटेशन दी। प्रतियोगिता में मोक्षिता और पवन सैनी प्रथम स्थान पर रहे। एमएन पीजी कॉलेज फतेहाबाद से तेजस्वी कुमार और मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद मारकंडा से निलक्षी तवर द्वितीय रहे।
इस क्रम में सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद से मानसी नेगी व आईबी पीजी कॉलेज पानीपत से मानसी नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग व कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने संयोजिका डॉ. अंजू ग्रोवर को बधाई दी।
प्रतियोगिता के आयोजन में संयोजिका डॉ. रंजू, प्रो. विनय भारती, प्रो. रितु, प्रो. दीप्ति और प्रो. नीति का विशेष योगदान रहा। निर्णायक मंडल में प्रो. सोनिया, डॉ. सीमा, डॉ. निधि शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. सुमित शर्मा, प्रो. निधान सिंह, प्रो. राजेश, अमित और कुलदीप आदि मौजूद रहे।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एक्टिविटी में वर्षा और रूपाली अव्वल
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष में ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में वर्षा व रूपाली की टीम प्रथम रही। खुशी व आयुषी की टीम ने द्वितीय और दीपा व ज्योति की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन बीकॉम प्रथम वर्ष की मेंटर रितिका जताना ने किया।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता व सृजनात्मकता का विकास होता है।