फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: गोहाना रोड पर ICICI का एटीएम उखाड़ कर ले गए बदमाश, चौकी से महज 30 मीटर दूर हुई वारदात

Sat, 11 Feb 2023 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

चौकीदार नरेश ने बताया कि रात 3:32 बजे मैंने ठंड से बचने के लिए नजदीक ही आग जलाई हुई थी। इसी दौरान उसकी नजर एटीएम बूथ पर पड़ी। जहां देखा कि एक गाड़ी को बैक कर एटीएम की तरफ लगाया हुआ था। वह तुरंत दौड़कर साथी चौकीदार नरेश पाल के पास पहुंचा जिसके पास फोन था।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में लूट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में गोहाना रोड पर शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाश नकदी समेत उखाड़ कर ले गए। बदमाशों ने इसी एटीएम को पांच माह पहले भी निशाना बनाया था। उस दौरान मशीन में 17 लाख रुपये थे। इस बार मशीन में कितने रुपये थे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। चौकीदार ने इस बार बदमाशों की गाड़ी को देख पुलिस चौकी में जाकर सूचना दी, जब तक वह पुलिस को बुलाकर लाया तब तक बदमाश एटीएम को उखाड़ कर भाग चुके थे।
विज्ञापन




चौकीदार नरेश ने बताया कि रात 3:32 बजे मैंने ठंड से बचने के लिए नजदीक ही आग जलाई हुई थी। इसी दौरान उसकी नजर एटीएम बूथ पर पड़ी। जहां देखा कि एक गाड़ी को बैक कर एटीएम की तरफ लगाया हुआ था। वह तुरंत दौड़कर साथी चौकीदार नरेश पाल के पास पहुंचा जिसके पास फोन था। उसने पुलिस को कॉल की। साथ ही हम दोनों नजदीक ही 30 मीटर दूर स्थित कृष्णपुरा चौकी में पहुंचे। पुलिस के साथ हम मौके पर पहुंचे तो तब तक बदमाश एटीएम ले जा चुके थे।

पांच माह में दूसरी वारदात
बदमाशों ने पांच माह में दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। 18 सितंबर 2022 के बाद फिर से बदमाशों ने इसी एटीएम को निशाना बनाया। नजदीक ही कृष्णपुरा चौकी पुलिस है, ऐसे में दूसरी बार बरसात होने पर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।  सूचना मिलने पर सीआईए, डीएसपी, सेक्टर 29 थाना पुलिस समेत पुलिस दलबल रात को ही मौके पर पहुंचा। पुलिस ने फिर से पड़ोसी जिलों को अलर्ट कर इस मामले में मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें