फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन रोकने पर इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी

Sun, 18 May 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवाड़ी में खनन विभाग के इंस्पेक्टर से मिट्टी का अवैध खनन रोकने की कार्रवाई में जब्त तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन छीन लिए गए और जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


समालखा थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर की शिकायत पर तीन को नामजद कर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है। मामला बीती शाम का है।

खनन विभाग के इंस्पेक्टर राममूर्ति बीती शाम को टीम के साथ डिडवाड़ी गांव में पहुंचे। यहां एक खेत से एक जेसीबी की मदद से मिट्टी का खनन चल रहा था। वे मौके पर पहुंचे और मिट्टी खुदाई की परमिशन दिखाने को कहा।

आरोप है कि उक्त लोगों के पास किसी तरह की परमिशन नहीं मिली। इसके बाद आरोपी जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। उन्होंने तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी को जब्त कर लिया और उनको लेकर पानीपत की ओर चल पडे़।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ लोग बाइक पर वहां आ गए और विभागीय टीम के आगे मोटरसाइकिल अड़ा दी। उक्त लोगों ने ट्रैक्टर व जेसीबी के आगे न जाने देने की चेतावनी दी और इसको लेकर खनन विभाग के इंस्पेक्टर राममूर्ति सहित बाकी सदस्यों से जमकर बहस की।

आरोपियों ने टीम से जब्त किए तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी वापस छीन ली और गांव में खड़ी कर दी। उक्त लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली और उनको जान से मारने की धमकी दी।

इंस्पेक्टर राममूर्ति ने पुलिस को दी शिकायत में रणधीर बागड़ी, ईश्वर, मुकेश, खेत मालिक सहित चार अन्य पर इस मामले में शिकायत दी है। समालखा थाना पुलिस ने खनन इंस्पेक्टर राममूर्ति की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें